5 Dariya News

डॉ अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य

5 Dariya News

अमृतसर 13-Mar-2026

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज गली सूबेदारा में नया ट्यूबवेल बनवाने और  दाना मंडी क्षेत्र में सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य है। 

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि सूबेदारा गली और इनके आसपास की गलियों में पीने वाले पानी की कुछ कमी आने की शिकायतें मिलने पर आज यहां पर नया ट्यूबवेल बनवाने का निर्माण शुरू करवा दिया गया है। 

इस ट्यूबवेल को आने वाले दिनों में शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम से पहले जिन-जिन क्षेत्रों में पानी की कमी आ रही है, वहां वहां पर ट्यूबवेल शुरू करवाए जा रहे हैं। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य अधूरे नहीं रहने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की अच्छी नीतियों के चलते प्रतिदिन दूसरी राजनीतिक पार्टियों के लोग आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आज भी 100 से अधिक कांग्रेसी परिवारो ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया है। आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने वाले सभी का वह धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज मनदीप सिंह मोंगा,विक्की,अजय नेओल,सोनू महाजन,रोहित,बंटी,अस्वनी कुमार, सुरजीत सिंह, संजीव बब्बर, सनप्रीत सिंह भाटिया, राजू भाटिया, गुरदास सिंह, मेला राम और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।