5 Dariya News

हांसी में भी जल्द शुरू होगा डे-केयर कैंसर केंद्र: आरती सिंह राव

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Mar-2026

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि नया जिला हांसी में भी जल्द ही "डे-केयर कैंसर केंद्र" शुरू किया जाएगा , इससे पहले 22 जिलों में  शुरू किये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  11 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी  जिला नागरिक अस्पतालों में डे-केयर कैंसर केंद्रों (डीसीसीसी) का उ‌द्घाटन किया था जिससे रोगियों को अपने घरों के करीब कीमोथेरेपी और सहायक देखभाल उपलब्ध हुई है। फतेहाबाद सहित 22 जिलों में हब और स्पोक मॉडल में समर्पित कैंसर ओपीडी, कीमोथेरेपी वार्ड और पैलिएटिव केयर ओपीडी चालू कर दिए गए हैं (फतेहाबाद स्पोक के रूप में पीजीआईएमएस रोहतक से जुड़ा हुआ)। 

वर्ष 2025 में, फरीदाबाद,  पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में डीसीसीसीज़ ने 2,672 रोगियों को कीमोथेरेपी सेवाएं प्रदान की हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अटल कैंसर केयर सेंटर (ACCC) अंबाला कैंट, क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (RCC) पीजीआईएमएस रोहतक और राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (NCI), झज्जर राज्य में व्यापक कैंसर उपचार प्रदान कर रहे हैं। 

जिला हिसार, सोनीपत, नूंह और करनाल के मेडिकल कॉलेज भी कैंसर रोगियों का इलाज कर रहे हैं।