5 Dariya News

नलकूपों वाली प्रणाली को नहरी पानी पर आधारित जलापूर्ति प्रणाली में बदलने का प्रस्ताव विचाराधीन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Mar-2026

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र के मुरथल गांव में और उस के आस-पास के गांवों में वर्तमान नलकूपों वाली प्रणाली को नहरी पानी पर आधारित जलापूर्ति प्रणाली में बदलने का प्रस्ताव विचाराधीन है और इस की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। श्री रणबीर गंगवा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राई विधानसभा से विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुलथल एरिया में पानी की आपूर्ति 3 नलकूपों से की जा रही है। जनगणना 2011 के अनुसार, मुरथल गांव की जनसंख्या 16722 है, जो महाग्राम योजना के अन्तर्गत सीवरेज प्रणाली देने के लिए कम से कम 10,000 लोगों की जनसंख्या के नियम के अनुकूल है। 

हालांकि, इस गांव को पहले महाग्राम योजना की श्रेणी में अधिसूचित नहीं किया गया था। महाग्राम योजना के अन्तर्गत  मुरथल गांव में पानी की आपूर्ति बढ़ाना और सीवरेज प्रणाली देना व्यवहार्य है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 

मुरथल को महाग्राम गांव घोषित करने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट बनाने के लिए उचित जमीन देगा और सीवरेज कनेक्शन लेने की सहमति भी ज़रूरी है, इन दो आवश्यकतों के पूर्ण होने के उपरान्त अनुमान तैयार किया जाएगा।