5 Dariya News

जनगणना रिपोर्ट के बाद बढ़ेगी गांवों में सफाई कर्मचारियों की संख्या: कृष्ण लाल पंवार

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Mar-2026

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार गाँवों की जनसंख्या के आधार पर की गई थी।  अब 2021 की जनगणना का कार्य आरम्भ हो चुका है जैसे ही जनगणना की रिपोर्ट आएगी सफाई कर्मचारियों की संख्या गाँवों की आबादी के अनुसार बढ़ाई जाएगी।

श्री कृष्ण लाल पंवार विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान  शून्य काल में विधायक बलवंत सिंह दौलतपुरिया द्वारा उठाये गए एक मुद्दे पर सदन में बोल रहे थे।