आदमपुर में बसरा सब माइनर-2 का री-मॉडलिंग कार्य 2026-27 में शुरू होगा: श्रुति चौधरी
5 Dariya News
चंडीगढ़ 09-Mar-2026
हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने सदन में बताया कि आदमपुर हलके में बसरा सब माइनर-2 को 2026-27 में री-मॉडल व पक्का करने का प्रस्ताव है। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी आज सदन में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रही थी।
उन्होंने बताया कि बसरा सब माइनर-2 से पहले मुख्य नहर बालसमंद सब माइनर को पक्का करना जरूरी था ऐसे में 2023-24 के दौरान बुर्जी संख्या 0 से 36450 तक बालसमंद सब माइनर और उससे जुड़ी फीडिंग प्रणालियों का निर्माण किया गया। कमांड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति संतोषजनक होने के बाद अब बसरा सब माइनर-2 के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि विभाग की एसटीसी बैठक में परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 8.78 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। सभी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद काम मई 2026 तक शुरू होने की संभावना है और इसे 30 जून 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।