5 Dariya News

सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए हैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध– कृष्ण लाल पंवार

पात्र परिवारों को मिला मकान का हक,पंचायत एवं खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बांटे अलॉटमेंट लेटर, जल्द होगी रजिस्ट्री।

5 Dariya News

पानीपत 07-Mar-2026

हरियाणा के विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने आज पानीपत के जिला सचिवालय के सभागार में गांव खुखराना के पुनर्स्थापन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 445 पात्र ग्रामीणों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि खुखराना के ग्रामीणों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है और सरकार ने उनके हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्याय दिलाने का काम किया है।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों को अलॉटमेंट लेटर दिए गए हैं, उनकी रजिस्ट्री भी जल्द करवाई जाएगी ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने घर बना सकें। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंत्री पंवार ने ग्रामीणों से अपील की कि वो जब अपने मकान बनाएं, वहां साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सरकार गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और सभी ग्रामीण मिलकर आदर्श गांव बनाने में सहयोग करें। 

उन्होंने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गांव के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बजट की भी किसी भी तरह से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर एडीसी डॉ पंकज यादव, डीडीपीओ श्री राजेश शर्मा, डीआरओ श्री कनब लाकड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।