5 Dariya News

पहली बार ब्लॉक समिति डेराबस्सी पर आम आदमी पार्टी का कब्जा

प्रदीप सचदेवा बने ब्लॉक समिति डेराबस्सी के चेयरमैन, श्रीमती गीता रानी चुनी गईं वाइस चेयरपर्सन

5 Dariya News

डेराबस्सी 07-Mar-2026

डेराबस्सी ब्लॉक समिति पर पहली बार आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है। हलका विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा की मौजूदगी में आज हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदीप सचदेवा को ब्लॉक समिति डेराबस्सी का चेयरमैन और श्रीमती गीता रानी को वाइस चेयरपर्सन चुना गया।

इस मौके पर विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने दोनों नवनिर्वाचित नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों ही नेता डेराबस्सी हलके के विकास के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की भलाई और इलाके के विकास के लिए वचनबद्ध है और डेराबस्सी में विकास के नए मानक स्थापित किए जाएंगे।

इस अवसर पर एस.डी.एम डेराबस्सी, बी.डी.पी.ओ डेराबस्सी सहित अन्य अधिकारी और ब्लॉक समिति के सदस्य भी मौजूद थे। अंत में विधायक रंधावा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन, वाइस चेयरपर्सन और सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई दी।