5 Dariya News

मुलाना क्षेत्र के खेल परिसरों के रखरखाव के लिए लाखों रुपये जारी

5 Dariya News

चंडीगढ़ 06-Mar-2026

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव सरकपुर, मोहरा एवं साहा स्थित राजीव गांधी खेल परिसर के रख रखाव एवं मरम्मत के लिए खेल विभाग द्वारा क्रमश: 22 लाख 84 हजार रुपये, 25 लाख 3 हजार 200 रुपये तथा 24 लाख 88 हजार 43 रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।  

इन स्टेडियमों के आधारभूत ढांचे के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 25 फरवरी, 2026 को टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम आज हरियाणा विधान सभा बजट सत्र के दौरान विधायक श्रीमति पूजा द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने कहा कि गांव सरकपुर, मोहरा एवं साहा में स्थित राजीव गांधी खेल परिसर के लिए एक-एक चौकीदार तथा एक-एक ग्राउंडमैन का पद स्वीकृत है। कोच के पद स्टेडियम के अनुसार नहीं बल्कि जिला स्तर पर स्वीकृत किए जाते हैं।

वर्तमान में राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर सरकपुर में एक जूनियर हॉकी कोच एवं एक चौकीदार, राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर मोहरा में एक कुश्ती कोच, एक जूनियर लॉन टेनिस कोच एवं  एक चौकीदार, तथा राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर साहा में एक जूनियर जूडो कोच एवं एक चौकीदार कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोच व चौकीदार स्टेडियम में नहीं आते हैं तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।