5 Dariya News

पेंशन समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 06-Mar-2026

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि पेंशन को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी बना दी गई है। पेंशन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या जैसे कि आयु सीमा, पीपीपी, निवासी प्रमाण पत्र या कोई और भी हो, अपनी शिकायत इस कमेटी में दे सकते हैं तथा कमेटी द्वारा ही इसका निर्णय किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बाढ़डा के विधायक श्री उमेद सिंह द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि विभाग के वरिष्ठ  अधिकारियों द्वारा पेंशन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए दिन प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।