5 Dariya News

पाई में कबड्डी अकादमी का 90% निर्माण पूरा, जल्द होगा तैयार

5 Dariya News

चंडीगढ़ 05-Mar-2026

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि जिला कैथल के पाई में कबड्डी अकादमी भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग  द्वारा किया जा रहा है, जिसमें से 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। खेल विभाग ‌द्वारा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) को 7.14 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 

इस राशि के अंतर्गत सिविल एवं विद्युत कार्यों की लागत वृ‌द्धि की स्वीकृति हेतु लोक निर्माण विभाग  द्वारा सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, जो विचाराधीन है। स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

खेल राज्य मंत्री हरियाणा विधान सभा बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।