5 Dariya News

धूरी शहर में चल रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की गई

धूरी को मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है

5 Dariya News

संगरूर 03-Mar-2026

धूरी शहर में चल रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की आज जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह और डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के अनुरूप धूरी शहर को मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में सड़कों, सीवरेज प्रणाली, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों तथा अन्य बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के विकास हेतु बड़े स्तर पर कार्य जारी है। 

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

बैठक में एस.डी.एम. धूरी डॉ. इस्मत विजय सिंह, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार, रमनदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने चल रही परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति संबंधी जानकारी दी।