महाराष्ट्र सरकार के ‘हिंद-दी-चादर’ समागम में शामिल हुए अक्षय शर्मा
5 Dariya News
अमृतसर 02-Mar-2026
अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा नवी मुंबई (खारघर) में आयोजित भव्य 'हिंद-दी-चादर' शहीदी समागम में शिरकत की। अक्षय शर्मा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित इस ऐतिहासिक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने वाले एकलौते नेता रहे।
निस्वार्थ सेवा के लिए मिला विशेष सम्मान
अक्षय शर्मा को यह गौरव उनके द्वारा गुरु साहिब के इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने और श्रद्धालुओं के लिए की गई 'फ्री बस सेवा' के सफल आयोजन के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर माह में अक्षय शर्मा ने अमृतसर से फतेहगढ़ साहिब तक 7 दिनों की विशाल मुफ्त यात्रा आयोजित की थी, जिसकी गूँज महाराष्ट्र सरकार और आयोजन समिति तक पहुँची। इसी सेवा भावना को देखते हुए उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय नेतृत्व की रही गरिमामयी उपस्थिति
28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित इस दो दिवसीय समागम में देश का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शिरकत की और अक्षय शर्मा की सेवा गतिविधियों की सराहना की वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए गुरु साहिब की शहादत और सिख विरासत को नमन किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहे।
अक्षय शर्मा इस अवसर पर कहा कि नवी मुंबई की पावन धरती पर गुरु तेग बहादुर जी को नमन करना और गृह मंत्री जी की उपस्थिति में इस ऐतिहासिक समागम का हिस्सा बनना मेरे लिए जीवन का सबसे भावुक क्षण है। यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि अमृतसर की उस संगत का है जिसने मुझे गुरु सेवा के काबिल समझा।
अक्षय शर्मा ने बताया कि वो एक मोहयाल ब्राह्मण हैं और उन्हें अपने पूर्वजों पर गर्व हैं जिन्होंने सिखी की शान को बनाए रखने के लिए कुर्बानियां भी दी और कदम कदम पर गुरु साहिबानों के साथ डटे रहे। उन्होंने कहा कि बेशक यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा चारों साहिबजादों को समर्पित की गई सेवा के लिए दिया गया है लेकिन इसके साथ ही वो यह भी वो मानते हैं कि सिखी के साथ उनका पुराना नाता भी इसका एक सकारात्मक कारण है।
उन्होंने कहा कि वो हमेशा गुरुओं के आगे सिर झुकाते रहे हैं ओर झुकाते रहेंगे।