5 Dariya News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन

कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

5 Dariya News

अमृतसर 27-Feb-2026

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज फतेह सिंह कॉलोनी की गलियां बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ रुपए की लागत से गलियां बनवाने के कार्य करवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पहले  सीवरेज प्रणाली को ठीक करवाया गया है, जिससे लंबे समय से चली आ रही जलभराव, गंदगी और सीवर जाम जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान हुआ है। अब योजनाबद्ध तरीके से आधुनिक तकनीक के साथ मजबूत और टिकाऊ गलियों  का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है,सच्चाई की बड़ी जीत हुई है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी, आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया जी और सभी 23 आरोपियों को बरी करने के फैसले से साफ साबित होता है कि ये मामले जनता को गुमराह करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे। 

उन्होंने कहा कि सच्चाई को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। इस फैसले से ईमानदार और पारदर्शी राजनीति में लोगों का भरोसा और मजबूत होता है। आम आदमी पार्टी हमेशा की तरह लोगों की सेवा और उनके विकास के रास्ते पर अडिग रहेगी।

इस अवसर पर फतेह सिंह कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने विधायक डॉ गुप्ता का धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि इस कॉलोनी की ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। विधायक डॉ गुप्ता प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका हल निकाल रहे हैं। 

इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज सनप्रीत सिंह भाटिया, जगतार सिंह जग्गा,रोहित लूथरा,रितेश महाजन,साहिब सिंह विक्की,रोमी भाटीया और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।