समालखा में 498 एकड़ भूमि पर नए सेक्टर विकसित करने की योजना: कृष्ण कुमार बेदी
5 Dariya News
चण्डीगढ़ 26-Feb-2026
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि समालखा में तीन सेक्टर डेवलप करने पर विचार किया जा रहा है। सेक्टर 1, 2 और 4 में लगभग 498 एकड़ खाली जमीन जमीन मालिकों की सहमति से ई-भूमि पोर्टल के जरिए खरीदी जाएगी।
श्री कृष्ण कुमार बेदी वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान समालखा के विधायक श्री मनमोहन भडाना द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उप-मंडल स्तर के लगभग 12 शहरों में 40,000 एकड़ जमीन में नए सैक्टर विकसित किए जाएंगे, जिसमें समालखा भी शामिल है।