रतिया बार एसोसिएशन के लिए बार रूम निर्माण हेतु भूमि देने का प्रस्ताव विचाराधीन: अरविंद शर्मा
5 Dariya News
चण्डीगढ़ 26-Feb-2026
हरियाणा के सहकारिता मंत्री श्री अरविंद शर्मा ने कहा कि जिला फतेहाबाद के रतिया में बार एसोसिएशन रतिया को बार रूम के निर्माण हेतु भूमि देने का प्रस्ताव विचाराधीन है। श्री अरविंद शर्मा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रतिया के विधायक श्री जरनैल सिंह द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने सदन को इस बात से अवगत करवाया रतिया में वकीलों के लिए भूमि देने के मामले में 19 मई,2025 को जस्टिस अनिल खेतरपाल की अध्यक्षता में बिल्डिंग कमेटी की बैठक हुई जिसमें उपायुक्त फतेहाबाद को रतिया में वकीलों के लिए चैम्बर बनाने के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने सदन को इस बात का आश्वासन दिया कि रतिया में वकीलों के चैम्बर बनाने हेतु जमीन जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी।