5 Dariya News

नीलोखेड़ी क्षेत्र में बाढ़ जल निकासी हेतु 1.8 करोड़ का पंप हाउस प्रस्तावित, जून 2026 तक लक्ष्य

5 Dariya News

चंडीगढ़ 25-Feb-2026

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि नीलोखेड़ी के समाना बाहू और आस-पास के गांवों में मॉनसून में जमा हुए बाढ़ के पानी को उठाकर सिरसा ब्रांच में डालने के लिए सिरसा ब्रांच के बुर्जी  संख्या 39900/दायां पर 25 क्यूसेक की निकासी क्षमता वाले एक पंप हाउस को स्थापित करने का प्रस्ताव है। 

इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1.8 करोड़ रुपये होगी और इसे 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी आज बजट सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रही थी।