पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के कार्यकाल में बढ़ोतरी
पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ़्तर पहुंचने पर हरचंद सिंह बरसट का सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 23-Feb-2026
पंजाब सरकार की ओर से पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इस निर्णय से हर वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकाल में बढ़ोतरी होने के बाद स. हरचंद सिंह बरसट आज पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में पहुंचे, जहां सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उन्हें बधाई दी गई।
इस अवसर पर मंडी बोर्ड के कार्यालय का वातावरण खुशी और उत्साह से भरपूर रहा। इस दौरान अपने संबोधन में चेयरमैन स. बरसट ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रधान श्री अमन अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे और किसानों, आढ़तियों, मजदूरों व कर्मचारियों के हित में ओर अधिक जोश व जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे मंडियों में सुचारु प्रबंध और सुविधाओं के विस्तार के लिए ओर अधिक उत्साह से प्रयास करें। चेयरमैन ने विशेष रूप से पंजाब मंडी बोर्ड की आमदन बढ़ाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग और डिजिटल प्रणालियों के विस्तार से बोर्ड की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाया जाएगा।
इसके साथ ही राज्य की मंडियों के विकास के लिए ढांचागत सुधार, सफाई प्रबंध और बुनियादी सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए भी विशेष योजनाओं के तहत काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की कृषि प्रणाली में मंडियों की केंद्रीय भूमिका है। मंडियां केवल खरीद-फरोख़्त का केंद्र नहीं, बल्कि किसानों की आर्थिक मज़बूती का आधार हैं और इस भूमिका को और मज़बूत बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
स. बरसट ने विश्वास जताया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से पंजाब मंडी बोर्ड नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। इस अवसर पर श्री कुमार अमित आई.ए.एस. सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, स. जतिंदर सिंह भंगू इंजीनियर-इन-चीफ, स. हरजीत सिंह संधू पी.सी.एस. संयुक्त सचिव सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स. हरचंद सिंह बरसट का स्वागत किया।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स. बरसट की अगुवाई में किसानों, मज़दूरों, आढ़तियों और कर्मचारियों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और विश्वास दिलाया कि समूह अधिकारी और कर्मचारी अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी तनदेही और ईमानदारी से निभाएंगे।