5 Dariya News

राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे अनदेखे नायकों को पहचान दिलाने का सशक्त मंच है मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात- रणबीर गंगवा

5 Dariya News

हिसार 22-Feb-2026

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने आज हिसार में मील गेट पर लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के कोने-कोने में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। 

यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के उन अनदेखे नायकों को पहचान दिलाने का सशक्त मंच है, जो चुपचाप राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाते हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह प्रयास देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है और नागरिकों को राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।