5 Dariya News

नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने हेतु सरकार कृतसंकल्प : कृष्ण लाल पंवार

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित

5 Dariya News

रोहतक 21-Feb-2026

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क आदि मूलभूत सुविधायें  उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की हर समस्या का शीघ्र उचित समाधान करें ताकि उनका सरकार में विश्वास प्रबल हो।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार को रोहतक में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के एजेंडे में 16 शिकायतें शामिल की गई थी, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया तथा दो शिकायतों में कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए।