5 Dariya News

सुंदर पिचाई ने नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की

5 Dariya News

नई दिल्ली 18-Feb-2026

गूगल के सीईओ, श्री सुंदर पिचाई ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। एक्‍स पर एक पोस्ट में, श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा: “दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान श्री सुंदर पिचाई से मिलकर बेहद खुशी हुई। एआई में भारत जो काम कर रहा है, उसके बारे में और गूगल किस तरह इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ काम कर सकता है, इस पर बात हुई।