5 Dariya News

कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत चौथी विशेष बस गांव फतेहपुर से श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

5 Dariya News

डेराबस्सी (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर) 17-Feb-2026

डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत चौथी विशेष बस गांव फतेहपुर से श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना की गई। इस मौके पर विधायक रंधावा ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को मुफ्त धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। 

यात्रा के दौरान बुजुर्गों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पवित्र यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव करवाने के साथ-साथ उन्हें धार्मिक स्थलों से जोड़ती है। यह यात्रा दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के दर्शन करवाने के अलावा यात्रियों को जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर भी दिखाएगी।

यात्रियों के आने-जाने, रहने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था पंजाब सरकार द्वारा की जाएगी, ताकि बुजुर्ग यात्री सुरक्षित और सुखद तरीके से अपनी धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से मान सरकार बुजुर्गों की सच्ची सेवा कर रही है और समाज में उनके प्रति सम्मान और देखभाल का संदेश दे रही है।