सबका साथ-सबका विकास के तहत रादौर में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास: श्याम सिंह राणा
5 Dariya News
यमुनानगर 14-Feb-2026
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन के रास्ते पर चलते हुए हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और इस मूलमंत्र के माध्यम से सुशासन पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने ने बताया कि हलके के गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से खेतों के रास्ते, नालियों, गलियों, सडक़ों, धर्मशालाओं, अम्बेडकर भवन, बारात घर इत्यादि विकास कार्य पूर्ण करवाए जा चुके हैं और अधूरे विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा करवा दिया जाएगा ताकि हलके की जनता को इनका लाभ मिल सकें। कृषि मंत्री यमुनानगर के रादौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास करने उपरांत बोल रहे थे।
कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा को देश में अग्रणी राज्य बनाने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। प्रदेश में सरकार द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलों के निर्माण, सडक़ों के नव-निर्माण एवं मुरम्मत के कार्यों की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी विकास कार्यों में तेजी लाए और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि ग्रामीणों को इनका लाभ मिल सकें।