5 Dariya News

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में की गई टिप्पणी के मामले में प्रताप सिंह बाजवा का वकील हुआ पेश

5 Dariya News

चंडीगढ़ 11-Feb-2026

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. संबंधी की गई टिप्पणी के मामले में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की ओर से उनका वकील पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि प्रताप सिंह बाजवा की ओर से लिखित उत्तर लेकर पेश हुए वकील अरविंद कुमार सचदेवा ने प्रताप सिंह बाजवा का स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया और कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा कोई भी जातिसूचक टिप्पणी नहीं की गई हैै और अपने स्पष्टीकरण के साथ कुछ अन्य संबंधित दस्तावेज भी पेश किए गए और केस को दाखल दफ्तर करने की मांग की।

एडवोकेट सचदेवा ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा वर्तमान में पंजाब से बाहर हैं। यदि पेश किए गए दस्तावेजों में कोई कमी है तो 15 दिन और समय देने की मांग की गई है। सरदार गढ़ी ने बताया कि प्रताप सिंह बाजवा के वकील की विनती को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख 26 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रताप सिंह बाजवा की ओर से उनके वकील के द्वारा भेजे गए दस्तावेजों पर कानूनी राय ली जाएगी और उसके बाद ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा।