5 Dariya News

अनिंदिता मित्रा द्वारा चुनावों से संबंधित साजो-सामान के पटियाला स्थित राज्य स्तरीय चुनाव भंडार का आकस्मिक निरीक्षण

चुनाव आयोग द्वारा बदली गई चुनाव सामग्री का नियमों के अनुसार निपटारा करने का निर्देश

5 Dariya News

पटियाला 06-Feb-2026

पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी-कम-प्रशासनिक सचिव इलेक्शन अनिंदिता मित्रा ने आज पटियाला के बारादरी बाग में चुनावों से संबंधित साजो-सामान के राज्य स्तरीय चुनाव भंडार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी ने यहां रखे गए चुनावों से संबंधित सामान के अलावा मतदाता सूचियों की तैयारी, शनाख्ती कार्ड तैयार करने एवं वितरण के अलावा गुरुद्वारा चुनावों से संबंधित चुनाव सामग्री फॉर्म, लिफाफे, स्टेशनरी वस्तुएं, न खपत होने वाली चुनाव सामग्री का जायजा लिया।

मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने यहां रखे सामान की संभाल समेत इसे रखने की तरतीब एवं साफ-सफाई प्रबंधों पर संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने निरीक्षण दौरान पाया कि स्टोर में कुछ वस्तुएं (फॉर्म, किताबें आदि) ऐसी भी पड़ी हैं, जो कि अब चुनाव आयोग द्वारा बदल दी गई हैं और इनकी भविष्य में होने वाली किसी चुनाव में उपयोग नहीं की जानी है। 

उन्होंने ऐसी वस्तुओं का हिदायतों अनुसार निपटारा करवाने के हुक्म जारी किए, ताकि आगामी चुनावों में उपयोग किया जाने वाला सामान इस स्टोर में सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव भंडार की बहुत पुरानी हो चुकी इमारत की जरूरी मरम्मत करवाने की भी हिदायत की।

इससे पहले जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में मुख्य चुनाव अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया एवं ए.डी.सी. (ज) सिमरप्रीत कौर के साथ बैठक करके जिले में चुनाव प्रबंधों एवं चुनाव अमल से संबंधित अन्य मुद्दों समेत ई.वी.एम. वेयरहाउस का भी जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने मुख्य चुनाव अधिकारी के पटियाला पहुंचने पर स्वागत किया और जिले के ई.वी.एम. वेयरहाउस एवं अन्य चुनाव प्रबंधों बारे जानकारी दी। 

इस मौके एस.पी. सिटी प्लविंदर सिंह चीमा, चुनाव तहसीलदार विजय चौधरी, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जोबनदीप कौर चीमा, चुनाव कानूनगो प्रियंका रानी, सीनियर सहायक परमजीत सिंह समेत चुनाव विभाग का अन्य अमला भी मौजूद रहा।