5 Dariya News

डेरा बल्लां में नतमस्तक हुए नरेंद्र मोदी: जय इंदर कौर ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास जी के नाम पर रखने के लिए किया धन्यवाद

गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब पहुंचे प्रधानमंत्री का महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंदर कौर ने किया स्वागत

5 Dariya News

जालंधर 01-Feb-2026

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विशेष रूप से जालंधर के डेरा बल्लां में नतमस्तक हुए और संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर पंजाब भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर द्वारा उनका स्वागत किया गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जय इंदर कौर ने कहा कि हम प्रधानमंत्री जी के पंजाब आगमन पर उनका तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने के निर्णय की सराहना करते हुए इसे गुरु साहब के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए गर्व की बात बताया।

जय इंदर कौर ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय पंजाब की धार्मिक परंपराओं और समाज सेवा को दिया गया एक बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने पंजाब को मिली एक और बड़ी सौगात का जिक्र करते हुए कहा कि हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से राज्य में व्यापारिक गतिविधियों को भारी बढ़ावा मिलेगा और पंजाब आर्थिक रूप से और मजबूत होगा।

जय इंदर कौर ने अंत में कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी जी के मन में सिख धर्म और पंजाब के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान है, जिसके कारण वे हमेशा राज्य के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हैं।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आज का यह दौरा पंजाबियों के प्रति उनकी निष्ठा और लगाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।