5 Dariya News

नरेन्‍द्र मोदी ने हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

इसे पंजाब, विशेषकर लुधियाना और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अपार खुशी का क्षण बताया

5 Dariya News

आदमपुर 01-Feb-2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन होना पंजाब, विशेषकर लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अपार खुशी का क्षण है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि लुधियाना उत्तरी भारत का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है और सरकार इस शहर के लिए हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जो आधुनिक हवाई अड्डे के लिए चल रहे कार्यों में परिलक्षित होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया: “हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन होना पंजाब, विशेषकर लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अपार खुशी का क्षण है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, लुधियाना उत्तरी भारत का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है। यह शहर अपने ऊर्जावान लोगों के लिए जाना जाता है। हमारी सरकार इस शहर के लिए हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जो आधुनिक हवाई अड्डे के लिए चल रहे कार्यों में परिलक्षित होता है।”