5 Dariya News

धूरी शहर को मिली बड़ी सौगात; 4.78 करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण व विकास परियोजनाओं की शुरुआत

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी शहर में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ

5 Dariya News

धूरी 28-Jan-2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में धूरी शहर के सर्वांगीण विकास एवं आधुनिक शहरी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा आज धूरी हलके में कुल 4.78 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की शुरुआत करवाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धूरी के बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ सौंदर्यीकरण की दिशा में भी पंजाब सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं धूरी हलके में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी के वार्ड नंबर 18 में लगभग 47 लाख रुपये तथा वार्ड नंबर 1 में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत कराते हुए कहा कि इन वार्डों में नई ब्लॉक टाइलें लगाने सहित अन्य बुनियादी ढांचे के कार्य किए जाएंगे, ताकि वार्डवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 1 में सीवरेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए खाका तैयार कर लिया गया है तथा बहुत जल्द इस समस्या का पूर्ण रूप से समाधान कर दिया जाएगा।

धूरी शहर में विकास कार्यों की शुरुआत के साथ-साथ आज धूरी के एंट्री प्वाइंट्स पर लगभग 3.61 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया। ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने बताया कि मलेरकोटला की ओर से धूरी के मुख्य प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण एवं अपग्रेडेशन पर लगभग 1.90 करोड़ रुपये तथा बागड़ियां/नाभा की ओर से धूरी के प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण एवं अपग्रेडेशन पर लगभग 1.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे शहर के प्रवेश मार्ग को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एंट्री गेटों के आसपास कच्चे स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी तथा नए पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क के बीच डिवाइडर, पाम के पेड़, फैंसी लाइटें, बैठने के लिए कुर्सियां, साइन बोर्ड, वेलकम बोर्ड तथा एल.ई.डी. से बने पाम ट्री लगाए जाएंगे, जो धूरी शहर में प्रवेश के समय शहर को एक नई और आधुनिक पहचान प्रदान करेंगे। सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरी विकास, बुनियादी ढांचे तथा जन-हितैषी परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि राज्य के प्रत्येक शहर एवं गांव में संतुलित, पारदर्शी एवं टिकाऊ विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य अनवर भसौड़, डायरेक्टर लघु उद्योग निगम अनिल मित्तल, डायरेक्टर शुगरफेड जसपाल भुल्लर, पुष्पिंदर शर्मा, रमणदीप सिंह, जिला परिषद सदस्य रछपाल सिंह भुल्लर, हरजिंदर सिंह कांझला, अमनजोत कौर, राजीव चौधरी, अश्वनी धीर, संदीप तायल, गगन जवंदा, वीरभान, अजीब सिंह, बलजीत कौर, सुखपाल सिंह, रूबल, रुपिंदर भुल्लर, पंजाब मंडी बोर्ड के डॉ. कुलजीत धवन, हरप्रीत सिंह मीमांसा, एडवोकेट हैपी गर्ग तथा वार्ड नंबर 17, 18 और 1 के बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित थे।