5 Dariya News

जगत सिंह नेगी ने एचपी-शिवा परियोजना के अंतर्गत औद्यानिकी गतिविधि कैलेंडर जारी किया

5 Dariya News

शिमला 22-Jan-2026

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित एचपी-शिवा परियोजना के अंतर्गत औद्यानिकी गतिविधि कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर में परियोजना गतिविधियों के सुनियोजित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का उल्लेख किया गया है।

बागवानी मंत्री नेे कहा कि यह गतिविधि कैलेंडर परियोजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करेगा तथा किसानों-बागवानों को अपनी बागवानी गतिविधियों को परियोजना सहायता के अनुरूप समन्वित करने में सक्षम बनाएगा। कैलेंडर में हर महीने की गतिविधियों की स्पष्ट रूपरेखा है, जिससे किसानों, फील्ड अधिकारियों, क्रियान्वयन एजेंसियों एवं अन्य हितधारकों को परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की अग्रिम जानकारी प्राप्त होगी। 

इससे बेहतर योजना निर्माण, प्रभावी समन्वय एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। एचपी-शिवा परियोजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में क्लस्टर आधारित औद्यानिकी विकास, उच्च घनत्व बागवानी, सिंचाई सुविधाओं, फसल प्रबंधन, मूल्य संवर्धन और बाजार संपर्क को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक बागवानी सतीश कुमार, एचपी-शिवा परियोजना निदेशक देविंद्र ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।