5 Dariya News

धूरी के वार्ड नंबर 21 में लगभग ₹1.36 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत

गुरमीत सिंह मीत हेयर और सुखवीर सिंह ने किया शुभारंभ

5 Dariya News

धूरी 20-Jan-2026

संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) सुखवीर सिंह ने आज धूरी शहर के वार्ड नंबर 21 में लगभग ₹1.36 करोड़ की लागत से बनने वाली करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़कों तथा सड़कों पर लगाए जाने वाले एलईडी स्ट्रीट लाइटों के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सत्ता संभालने के पहले दिन से ही विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और पिछले चार वर्षों से ये कार्य निरंतर तेज़ी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 61 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं, खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है और 17 टोल प्लाजा बंद कर पंजाबियों की जेब पर पड़ने वाले रोज़ाना बोझ को समाप्त किया गया है। 

इसके अलावा गांवों की सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रूपये जारी किए गए हैं तथा स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अन्य राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जहां अन्य पार्टियां अपनी राजनीति बचाने में लगी हुई हैं, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब को बचाने और आगे बढ़ाने में पूरी तरह समर्पित हैं। 

उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले चार वर्षों में जितने विकास कार्य किए हैं, उतने अन्य सरकारें 75 वर्षों में भी नहीं कर सकीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि आज वार्ड नंबर 21 में लगभग ₹80 लाख की लागत से करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़कों पर ब्लॉक टाइलें बिछाने के कार्य की शुरुआत की गई है। 

उन्होंने बताया कि सड़कों की चौड़ाई 25 फीट होगी, जिससे कॉलोनियों के भीतर यातायात सुगम होगा। इसके साथ ही ₹55 लाख की लागत से वार्ड में 125 आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रात्रि के समय रोशनी की समस्या दूर होगी और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि धूरी शहर को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

इस दौरान लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और ओएसडी सुखवीर सिंह ने बाबा बंसरी वाला मंदिर में माथा टेककर वहां चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन श्री दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन श्री राजवंत सिंह घुल्ली, पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री अशोक कुमार लख्खा, फूड कमीशन के सदस्य श्री जसवीर सिंह जस्सी सेखों, पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर खान, निदेशक अनिल मित्तल, शुगरफेड के निदेशक श्री जसपाल सिंह भुल्लर, भूपिंदर सिंह, सुखवीर सिंह, कुलवंत सिंह, गुरजंट सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।