5 Dariya News

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने लोहड़ी पर रिवायती डोर से की पतंगबाजी

चाइना डोर को बायकॉट करने का दिया संदेश

5 Dariya News

अमृतसर 13-Jan-2026

भारतीय जनता पार्टी हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज लोहड़ी पर रिवायती डोर से पतंगबाजी की। उन्होंने चाइना डोर से दूर रहने ओर इसे बायकॉट करने का संदेश दिया। ड्रैगन पतंग उड़ाते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि पतंगबाजी युवाओं का शौंक है लेकिन शौंक के लिए किसी की जान से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।

इसीलिए आज उन्होंने पतंगों की लड़ी को रिवायती डोर से उड़ाकर संदेश दिया कि शौंक को जिंदा रखें लेकिन उसके लिए किसी का नुकसान न करें। इस दौरान उन्होंने सबको लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और त्यौहार को अपनों के साथ मिलजुल कर मानने का संदेश दिया।