5 Dariya News

मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण

धूरी शहर को बनाया जा रहा है आदर्श शहर : ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

5 Dariya News

धूरी 12-Jan-2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज धूरी शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों तथा मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली भी उपस्थित थे।

अपने दौरे के दौरान ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 8 में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन वाल्मीकि धर्मशाला में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। 

इसके साथ ही उन्होंने ब्राह्मण सभा, वार्ड नंबर 21 तथा श्री गुरु रविदास धर्मशाला में 10-10 लाख रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 1 की बसंत कॉलोनी तथा गोबिंद नगर में सीवरेज की समस्या का मौके पर निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड नंबर 1 में सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को भविष्य में इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके उपरांत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा लोगों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धूरी में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं और आने वाले दिनों में ये कार्य पूर्ण होने पर धूरी शहर एक आदर्श शहर के रूप में उभरेगा।

इस अवसर पर अनिल मित्तल, डायरेक्टर शुगरफैड जसपाल सिंह भुल्लर, सतिंदर सिंह चट्ठा, शाम सिंगला, बलजीत कौर, अमरीक सिंह, हरजिंदर सिंह कांझला, अमरदीप सिंह धांदरा, लाभ सिंह, परमिंदर सिंह पुनूं, गुरिंदर कौर, बलदेव सिंह, सुखपाल सिंह पाला, अजीब सिंह, मिल्ख राज, वीरभान, नरेश सिंगला सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं धूरी निवासी उपस्थित थे।