5 Dariya News

हरचंद सिंह बरसट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का ट्रक किया रवाना

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों को सराहा

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर 07-Jan-2026

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की अगुवाई में आज मंडी बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इस अवसर पर स. हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय से राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें कपड़े और सर्दियों का अन्य आवश्यक सामान शामिल हैं।

इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा भाव वाले कार्य ही सच्ची मानव सेवा होते हैं और सभी को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में आई भयानक बाढ़ के कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और प्रभावित लोगों के दर्द को व्यक्त नहीं किया जा सकता। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रभावित लोगों की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने सभी पंजाबियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में सभी एक-दूसरे की मदद के लिए खड़े रहे हैं। इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के संयुक्त सचिव स. हरजीत सिंह संधू, इंजीनियर इन चीफ स. जतिंदर सिंह भंगू, जनरल मैनेजर स. स्वर्ण सिंह सहित मंडी बोर्ड के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।