सीजीसी लांडरां के तीन एनसीसी कैडेट्स का आरडीसी 2026 के लिए चयन
एक कैडेट गणतंत्र दिवस परेड पर कर्तव्य पथ पर करेगा मार्च
5 Dariya News
लांडरां 02-Jan-2026
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी), लांडरां के तीन एनसीसी कैडेट्स को रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) 2026 के लिए चुना किया गया है। यह चयन इन्हें देशभर से, नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा संचालित मल्टी स्टेज इवैल्यूएशन प्रोसेस के माध्यम से चुने गए सीमित कैडेट्स में शामिल करता है, जो संस्थान के लिए बहुत गर्व की बात है।
चुने गए कैडेट्स में सीएसई के स्टूडेंट अनुभव को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में भाग लेने के लिए चुना गया है, जबकि आईटी के स्टूडेंट नवीन कुमार और सीएसई के स्टूडेंट विशाल, प्रधानमंत्री रैली में भाग लेंगे। इन सभी कैडेट्स ने इससे पहले 12 से ज़्यादा एनसीसी कैम्प्स में भाग लिया है।
उन्होंने सीजीसी लांडरां के एनसीसी डिपार्टमेंट तथा 3 पंजाब बटालियन एनसीसी, मोहाली, के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह सिलेक्शन एनसीसी गतिविधियों में इंटर ग्रुप और नेशनल लेवल पर भागीदारी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीजीसी लांडरां की स्थापित उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ता है।
अभी हाल ही के वर्षों में कैडेट सलोनी नायक ने इंटर-ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता, जबकि कैडेट प्रीनीत कौर ने बेसिक लीडरशिप कैंप में पहला स्थान हासिल किया और डिबेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित हुईं। एसयूओ महिमा को ट्रेनिंग कैम्प्स और कम्युनिटी इंगेजमेंट्स में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट कैडेट का सीडब्ल्यूएस अवार्ड प्रदान किया गया।
इससे पहले, वर्ष 2025 में कैडेट विदुषी चौहान ने कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में सीजीसी लांडरां का प्रतिनिधित्व किया था। इन उल्लेखनीय उपलब्धियों में सीजीसी लांडरां की मेधावी तोमर की उपलब्धि भी शामिल हैं जिन्होंने 2019 में एनसीसी का अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार जीता और उन्हें नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की एनसीसी रैली के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया गया; यह उपलब्धियां संस्थान के सभी एनसीसी कैडेट्स के लिए आज भी एक प्रेरणास्रोत और रेफरेन्स पॉइंट बनी हुई है।
सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू तथा प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने कैडेट्स के सिलेक्शन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “रिपब्लिक डे कैंप के लिए हमारे कैडेट्स का चुना जाना तथा गणतंत्र दिवस परेड और प्रधानमंत्री रैली जैसे आयोजनों में उनकी भागीदारी, कैडेट्स के निरंतर प्रयासों और सीजीसी लांडरां में एनसीसी के माध्यम से प्रदान किए जा रहे सुव्यवस्थित प्रशिक्षण को दर्शाती है।
हम उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सहभागिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।” एनसीसी के साथ सीजीसी लांडरां की निरंतर सहभागिता का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ लीडर डेवलपमेंट, डिसिप्लिन और सिविक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।