राज्य सरकार ने कोसली में 11.57 करोड रूपए की लागत से एक नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को दी मंजूरी - अनिल विज
परिवहन मंत्री ने बताया - इस सब-डिपो के लिए नवंबर, 2025 में 92 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की
5 Dariya News
चण्डीगढ 22-Dec-2025
हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि नवंबर, 2025 में राज्य सरकार द्वारा 11.57 करोड रूपए की लागत से एक नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके लिए नवंबर, 2025 में 92 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।श्री विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।परिवहन मंत्री ने कहा कि कोसली में एक सब-डिपो स्तर की कर्मशाला भी स्थापित की गई है।