5 Dariya News

गन्नौर के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान पर सरकार कर रही है कार्य: रणबीर गंगवा

शीतकालीन सत्र में दिया जवाब, नहर आधारित परियोजनाओं व रैनीवेल पर किया जा रहा सर्वे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Dec-2025

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गन्नौर विधानसभा सनपेरा, पिपली खेड़ा, रामनगर, धतौरी, ललहेरी, बद्दीतथा गन्नौर कस्बे में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए सरकार कार्य कर रही है। श्री गंगवा आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सदन को अवगत करा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि उपरोक्त गांवों में नहर आधारित जल परियोजनाओं अथवा रैनीवेल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की संभावना का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए व्यवहार्यता सर्वेक्षण के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गन्नौर कस्बे में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति बढ़ोतरी परियोजना पर कार्य प्रगति पर है, जिसके वर्ष 2026 के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। उन्होंने आगे बताया कि शेष 6 गांवों में प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद इसका कार्य पूरा किए जाने की संभावना है।