पेक की छात्रा नानकी ने 63वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
5 Dariya News
चंडीगढ़ 17-Dec-2025
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और गौरवपूर्ण क्षण जोड़ते हुए गर्व महसूस कर रहा है। पेक की छात्रा नानकी ने 63वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सीनियर वीमेन इनलाइन हॉकी केटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर 2025 तक विशाखापट्टनम में आयोजित की गई थी।
चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए नानकी ने देशभर से आई मजबूत टीमों के खिलाफ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने निरंतरता, दमदार खेल भावना और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया, जिससे उनकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप देश के शीर्ष रोलर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख मंच मानी जाती है। नानकी की यह उपलब्धि न केवल उसके खेल करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि यह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की खेल और पूर्ण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।