5 Dariya News

दलवीर सिंह ढिल्लों ने धूरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया दौरा

आप वॉलंटियर्स का बढ़ाया हौसला

5 Dariya News

धूरी 14-Dec-2025

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने आज धूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की मेहनत, अनुशासन और जनता से सीधे संपर्क ने पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया है। 

उन्होंने कहा कि वॉलंटियर्स पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, जो जमीनी स्तर पर सरकार की जन-हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान धूरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मिले भरपूर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। 

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग चार वर्षों के दौरान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जन-समर्थक फैसलों के कारण लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चेयरमैन ढिल्लों ने विश्वास जताया कि धूरी विधानसभा क्षेत्र के लोग विकास, पारदर्शिता और ईमानदार शासन को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से धूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।