अमृता वड़िंग ने श्री नरेश सोनी जी से लिया आशीर्वाद
श्री अमृतवाणी सत्संग भी सुना
5 Dariya News
लुधियाना 12-Dec-2025
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमृता वड़िंग ने लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व प्रधान पवन दीवान के साथ किचलू नगर स्थित श्री रामशरणम् में श्री नरेश सोनी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्री अमृतवाणी सत्संग भी सुना। उन्होंने श्री नरेश सोनी जी को श्री रामायण भी भेंट की।
जहाँ अन्य लोगों के अलावा, राजा वड़िंग के ओएसडी जगसीर सिद्धू, विजय गर्ग और पीसीसी सदस्य सुशील मल्होत्रा भी उपस्थित थे। श्री नरेश सोनी द्वारा कांग्रेसी नेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री नरेश सोनी जी ने सभी के लिए सुख और तरक्की की प्रार्थना की, ताकि सभी को सुखी, स्वस्थ और सम्मानित जीवन प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि संसार में समर्पण के साथ ही सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। हम सभी को अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में सुख आए या दुख, हमें हर समय परमात्मा का धन्यवाद करते रहना चाहिए।