5 Dariya News

जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा भगवंत सिंह मान से मुलाकात

जसवीर सिंह गढ़ी ने एस.सी. आयोग के कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Dec-2025

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान को अनुसूचित जाति आयोग द्वारा राज्य के दलित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। 

इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोग के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। श्री गढ़ी ने इस मुलाकात के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आयोग के कार्यों के संबंध में संतुष्टि व्यक्त की और साथ ही आयोग के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में लिखित रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा ताकि उन्हें जल्द से जल्द हल किया जा सके। 

उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री को पेश कर दी जाएगी। श्री गढ़ी ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को जापान और दक्षिण कोरिया के सफल दौरे के लिए बधाई दी।