5 Dariya News

वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा सिंह हारी

5 दरिया न्यूज

शिमला 16-May-2014

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और व कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह मंडी लोकसभा सीट से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार स्वरूप शर्मा से चुनाव हार गई हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया कि शर्मा ने प्रतिभा सिंह को 39,796 हजार मतों के अंतर से हराया है। 2013 के उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने 1,36,724 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई थी। यह सीट वीरभद्र के मुख्यमंत्री पद संभालने की वजह से खाली हो गई थी। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार राज्य में लोकसभा की तीन अन्य सीट से आगे चल रहे हैं।