मुख्यमंत्री ने आरबीआई के गवर्नर को सम्मानित किया
5 दरिया न्यूज
शिमला 15-May-2014
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां पीटरहॉफ में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर डा. रघुराम राजन एवं अन्य आरबीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आरबीआई के गवर्नर के सम्मान में प्रीति भोज का आयोजन भी किया। डा. रघुराम आरबीआई के केन्द्रीय बोर्ड की बैठक और अन्य कार्यक्रमों के लिए शिमला प्रवास पर हैं।सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री कौल सिंह ठाकुर, वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग तथा सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, आबकारी एवं कराधान मंत्री श्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री हर्ष महाजन, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री जगदीश सिपहिया, जोगिन्द्र सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री मोहन मेहता, कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।