5 Dariya News

आज के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस का नाम लेवा नहीं रहेगा : सुबेदार

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत 15-May-2014

इनैलो सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुबेदार प्रताप सिंह ने इनैलो परिवार बढाओ अभियान के तहत आज कुटानी रोड स्थित हनुमान कालोनी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के पापों का घड़ा भर चुका है, इसी का परिणाम है कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में इसका सफाया करने का काम किया है। श्री सुबेदार ने कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से गिर रही है और जनता कांग्रेस का असली चेहरा पहचान चुकी है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले 20 वर्षों तक कांग्रेस का कोई नाम भी नहीं लेगा। ऐसा ही हाल कांग्रेस का विधानसभा चुनाव में हरियाणा में होने वाला है। यहां पर भी कांग्रेस का संगठन तो दूर कोई दरियां बिछाने वाला भी नहीं होगा। इसका उदाहरण कांग्रेस के कई विधायक व अन्य कई बड़े नेता पार्टी छोड़ कर दे चुके हैं इसके अलावा 16 मई के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में मचने वाली भगदड़ के बारे सोचकर ही कांग्रेस के आला नेताओं की रातों की नींद हराम हो चुकी है। सुबेदार ने कहा कि अपनी हार तो कांग्रेस स्वयं ही स्वीकार कर चुकी है अब इंतजार है तो केवल विधिवत घोषणा होने की। उन्होंने कहा कि हजकां के कुछ नेता इनैलो सुप्रीमो चौ.ओम प्रकाश चौटाला  के जेल जाने के बाद कहते थे की अब इनैलो की दुकान बंद हो जायेगी पर फिलहाल उनको अपना अस्तित्व बचाने के ही लाले पड़ रहे हैं क्योंकि झुठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती। श्री सुबेदार ने कहा कि हरियाणा में आने वाला समय इनैलो का है क्योंकि इनैलो सुप्रीमा चौ.ओम प्रकाश चौटाला ने हमेशा सच की राजनीति व गरीबों के हकों की लड़ाई लड़ी है। इस अवसर पर बलवान मलिक, शमशेर वाल्मीकि, सतबीर रमणा, ईश्वर राणा, बलवान शर्मा, बिम्बर गुर्जर, राजेश जोगी, दलेर, संदीप, सुरेन्द्र पांचाल, कृष्ण कश्यप, मा.महीपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।