अकाली-भाजपा गठबंधन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिखाया आईना
कहा-दोनों पार्टियों की विचाराधारा अलग-अलग : परगट सिंह
5 Dariya News
चंडीगढ़ 02-Dec-2025
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक परगट सिंह ने अकाली दल और भाजपा के गठजोड़ को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे यह बात साफ होती है कि भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा किसी और नेता की कोई सुनवाई नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी स्टेटमैंट में इसी बात पर मोहर लगाई है और पार्टी को आईना भी दिखाने का काम किया है।
चाहे वह किसानी का मामला हो या चंडीगढ़ का मसला हो या फिर पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की विचारधारा एक दूसरे से विपरित है। भाजपा हर चीज को सेंट्रलाइज करना चाहती है और सारे राज्यों को कमजोर करके सारे अधिकार अपने पास रखना चाहती है।
वहीं अकाली दल रीजनल पार्टी है। पहले भी जब दोनों पार्टियों के बीच में गठजोड़ था तो वह पंजाब के सौहार्द की बात नहीं कर पाए थे। परगट ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस बात की समझ है कि सत्ता हासिल करने के लिए गठजोड़ जरूरी है, क्योंकि भाजपा अगर अकाली दल के साथ गठजोजड़ करेगी, या फिर अकाली दल भाजपा के साथ गठजोड़ करेगा तभी सत्ता हासिल कर पाएंगे। नहीं तो दोनों पार्टियों का अलग-अलग कोई वजूद नहीं रहा।