5 Dariya News

पेक चंडीगढ़ ने श्रद्धा और एकता के साथ मनाया संविधान दिवस

5 Dariya News

चंडीगढ़ 26-Nov-2025

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने आज “संविधान दिवस” बड़े सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इसका उद्देश्य भारत के संविधान को अपनाने का स्मरण करना तथा नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना था। 

इस अवसर पर डीन फैकल्टी अफेयर्स, प्रो. उमा बत्रा ने फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ प्रशासनिक ब्लॉक के सामने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल आदर्शों को दोहराते हुए संस्थान की संवैधानिक चेतना और नागरिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।