5 Dariya News

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में नरेन्द्र मोदी शामिल हुए

5 Dariya News

नई दिल्ली 24-Nov-2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा: “भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।”