5 Dariya News

वोट के हथियार से जनता कर चुकी है कांग्रेस का सफाया : संजय

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत 13-May-2014

हजकां के प्रदेश सचिव संजय कादियान ने अपने जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज पानीपत ग्रामीण विधानसभ क्षेत्र की कई कालोनियों का दौरा कर जहां हजकां-भाजपा गठबंधन की नीतियों से जनता को अवगत कराया वहीं कालोनी वासियों की समस्याओं को भी सुना। कालोनी वासियों को संबोधित करते हुए संजय कादियान ने कहा कि देश भर में जिस उत्साह के साथ जनता ने मतदान किया है उससे साफ जाहिर होता है कि जनता कांग्रेस को घर बैठाने के संकल्प के साथ मतदान कर चुकी है 16 मई को कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों को भी इसका पता चल जायेगा। श्री कादियान ने कहा कि कांग्रेस के शासन में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराधों की वजह से जनता कांग्रेस से नाराज थी और चुनाव का इंतजार कर रही थी। लोकसभा चुनाव में  जनता ने अपनी नाराजगी को वोट रूपी हथियार से कांग्रेस का सफाया कर दिया है। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनना तय है और आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में हजकां-भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने के संकेत भी प्रदेश की जनता ने दे दिये हैं। उन्होंने कहा कि हजकां सुप्रीमो चौ.कुलदीप बिश्रोई जहां स्वयं पूरे प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं को दौर कर जनता की समस्याओं से अवगत हो चुके हैं वहीं अब पार्टी कार्यकर्ताओं को सपष्ट निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को नोट करो ताकि सरकार आने पर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा सके। पार्टी सुप्रीमो के आदेश पर ही वो पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को जानने के लिए क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। आज वह विकास नगर व अशोक विहार कालोनी में कालोनी वासियों की समस्याओं से रूबरू हुए हैं। इस अवसर पर ऋ शिपाल वर्मा, प्रदीप वर्मा, रामरत्न, प्रेम वाल्मीकि, अब्दुल, राम सिंह सैनी, सुरेश स्वामी, डा. किशन, मास्टर सन्दीप यशपाल, अशोक, विनोद रोहिला व मेघराज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।