5 Dariya News

निकोलाई पात्रुशेव ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

उन्होंने कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और नीली अर्थव्यवस्था में सहयोग को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया

5 Dariya News

नई दिल्ली 18-Nov-2025

रूसी संघ के राष्ट्रपति के सहायक और समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष, महामहिम श्री निकोलाई पात्रुशेव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिनमें कनेक्टिविटी, कौशल विकास, जहाज निर्माण और नीली अर्थव्यवस्था में सहयोग के नए अवसर शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वे अगले महीने भारत में उनकी मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।