नरेन्द्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी जी के जन्मदिन पर उनसे मुलाकात की
5 Dariya News
नई दिल्ली 08-Nov-2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के आवास पर जा कर उन्हें उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि हमारे राष्ट्र के लिए श्री लालकृष्ण आडवाणी जी की सेवा चिरस्मरणीय है और हम सभी को बहुत प्रेरित करती है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
"श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के निवास पर जाकर उन्हें उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा चिरस्मरणीय है और हम सभी को बहुत प्रेरित करती है।"