5 Dariya News

नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा बीर बाबा बुढ्ढा साहिब जी, में माथा टेका

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

5 Dariya News

तरनतारन 07-Nov-2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चाबल  कलां तरनतारन (पंजाब) स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बीर बाबा बुढ्ढा साहिब जी में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गुरुओं ने समाज और मानवता के कल्याण के लिए अनमोल शिक्षाएं दीं हैं, उन्हें हमें आत्मसात करने की जरूरत है।