5 Dariya News

फाजिल्का का बेटा होने का फर्ज बखूबी निभा रहे नरेंद्र पाल सिंह सवना

विधायक सवना बाढ़ प्रभावित परिवारों का अभी तक थामे हुए हैं हाथ

5 Dariya News

फाजिल्का 07-Nov-2025

जब क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप चरम पर था, तब तो हर छोटा बड़ा नेता अपनी सक्रियता दिखाने के लिए बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंचकर अपने नंबर बना रहा था लेकिन उनमें से मदद करने वाले कुछेक लोग ही शामिल थे, ज्यादातर ने तो सरकार को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया। लेकिन फाजिल्का हलके का एक ऐसा शख्स था, जिसने फाजिल्का का बेटा होने की बात कहकर लोगों का विश्वास हासिल किया था और उस विश्वास पर हमेशा खरा उतरने के साथ साथ बाढ़ जैसी आपदा के दौरान और अब जब सब सामान्य हो गया है, तब भी बाढ़ पीड़ितों का हाथ थामे हुए है। 

वह शख्स कोई और नहीं बल्कि हलका विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना है। विधायक सवना आज भी बाढ़ पीड़ितों के सुख दुख में उनका साथ निभा रहे हैं। शुक्रवार को भी विधायक सवना अपनी पूरी टीम के साथ सतलुज दरिया पर बसे गांव दोना नानका पहुंचे और बाढ़ प्रभावित एक परिवार की बेटी की शादी में न केवल शामिल हुए बल्कि उस परिवार की आर्थिक रूप से सहायता भी की।

गांव में बाढ़ से हुए नुकसान के चलते आर्थिक रूप से बेहद पिछड़ चुके परिवार के यहां पहुंचे विधायक सवना ने कहा कि पिछले दिनों बाढ़ के कारण लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। खासकर सतलुज दरिया किनारे बसे गांवों में फसल नष्ट होने और मकानों को नुकसान पहुंचने से अनेक परिवार कई साल पिछड़ गए हैं। 

लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने बाढ़ के दौरान राहत कार्यों में जहां कोई कमी नहीं छोड़ी, वहीं बाद में मुआवजा देने के मामले में भी आम आदमी पार्टी की सरकार सबसे अच्छा कार्य कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही नहीं सरकार के विभिन्न विभाग और उनके अधिकारी और कर्मचारी हर प्रभावित लोगों तक सहायता और मुआवजे का लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं। 

विधायक सवना ने कहा कि मैं खुद और मेरा परिवार जहां जहां भी राहत सामग्री की आवश्यकता थी, वहां पहुंचाते रहे हैं। राशन, पशु चारा, दवाइयों, राहत केंद्रों इत्यादि का हरसंभव प्रबंध करवाने में उन्होंने हरसंभव प्रयास किए हैं और क्षेत्र के लोग इस बात को भली भांति मानते भी हैं। 

विधायक सवना ने कहा कि मुआवजे और राहत सामग्री के अलावा जिन परिवारों ने अपने बच्चों के विवाह तय कर रखे थे, वह एकबारगी तो टाल दिए गए थे लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद विवाह समारोह आयोजित तो किए जा रहे हैं, लेकिन बाढ़ के कारण खराब हो चुकी आर्थिक स्थिति में भी वह जहां तक संभव हो पा रहा है जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए गांवों में पहुंच रहे हैं। 

विधायक सवना ने बताया कि आज भी एक कन्या के विवाह के सिलसिले में वह गांव दोना नानका पहुंच हैं, जहां कन्या के पिता की प्रार्थना पर आर्थिक सहायता उन्होंने दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी परिवार को या अन्य किसी परिवार को अपनी बेटी की शादी में आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, वह जरूर मुहैया करवाएंगे। 

क्योंकि वह लोगों के सेवादार हैं, लोगों ने उन्हें सेवा का जो मौका प्रदान किया है, वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर विधायक सवना के साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह नूरशाह, सुरेंद्र कंबोज व पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।